Chemistry 1000 questions in hindi | Chemistry MCQs in hindi

Chemistry MCQs in hindi 

Tags: chemistry questions in hindi, chemistry questions, chemistry mcqs in hindi, science gk questions in hindi, chemistry objective question in hindi 



Q26. एंजाइम कैसे पदार्थ हैं?
A.जल में घुलनशील होते है
B.जटिल कार्बनिक पदार्थों को साधारण पदार्थों में बदलते हैं
C.वाहिका विहिन (ductles) ग्रंथि से उत्पन्न होते हैं
D.विषाणवीय बीमारियों के संक्रमण को रोकते हैं

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- एन्जाइम जटिल कार्बनिक पदार्थों को साधारण पदार्थों में बदलता है।

Q27. बिजली के बल्ब के अंदर कौन-सी गैस होती है ?
A.वायु
B.ऑक्सीजन
C.नाईट्रोजन
D.कार्बन डाईऑकसाइड

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- बिजली बल्व के अन्दर नाईट्रोजन गैस होती है। इसके अलावा बल्ब के अंदर अक्रिय गैस आर्गन भी भरी जाती है। बल्ब का फिलामेन्ट टंगस्टन का बना होता है।

Q28. कभी-कभी यह देखा गया है कि जब हम किसी शीशे के बर्तन में गर्म दूध या जल डालते हैं तो वह चटक जाता है। इसका क्या कारण है ?
A.शीशा आसानी से गर्म हो जाता है
B.खौलते हुए द्रव अधिक दाब उत्पन्न करते हैं
C.शीशा ऊष्मा का खराब चालक है
D.शीशा अधातु होता है

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- जब हम किसी शीशे के बर्तन में गर्म दूध या जल डालते हैं तो वह चटक जाता है। क्यूंकि खौलते हुए द्रव अधिक दाब उत्पन्न करते हैं।

Q29. जंग लगे हुए लोहे का बजन बिना जंग लगे हुए लोहे से क्या होता है ?
A.कुछ अधिक
B.बराबर
C.कम
D.लगभग बराबर

[Show Answer]
Answer - A { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- जंग लगे हुए लोहे का बजन (weight) बिना जंग लगे हुए लोहे से कुछ अधिक होता है।

Q30. परम शून्य ताप क्या है?
A.किसी भी तापमान पैमाने का आरम्भ बिंदु
B.सैधांतिक रूप से न्यूनतम सम्भव तापमान
C.वह तापमान है जिस पर द्रव पदार्थों के वाष्प जम जाते हैं
D.वह तापमान जिस पर सभी पदार्थ वाष्पीय प्रावस्था में होते हैं

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- सैधांतिक रूप से न्यूनतम सम्भव तापमान को परम शून्य ताप (Absolute Temperature Scale) कहा जाता है। परम शून्य ताप - 273.15°C या 0K को कहते है |

Q31. इंधन के जलते समय उनमें जो कार्बन और हाइड्रोजन मौजूद हैं वे -
A.वातावरण में आ जाते है
B.कार्बन डाईऑकसाइड और जलवाष्प में बदल जाते हैं
C.परिवेश के द्वारा अवशोषित हो जाते हैं
D.हाइड्रोकार्बन में बदल जाते हैं

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- इंधन के जलते समय उसमे जो कार्बन और हाईड्रोजन, कार्बन डाईऑकसाइड और जलवाष्प में बदल जाते हैं।

Q32. वातावरण में सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली गैस है?
A.कार्बन डाईऑकसाइड
B.हीलियम
C.नाइट्रोजन
D.ऑक्सीजन

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- वातावरण में सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली गैस नाईट्रोजन है। Important Point:- 1. नाइट्रोजन का सबसे प्रमुख व्यापारिक उपयोग अमोनिया के उत्पादन में होता है। 2. नाइट्रोजन विद्युत् बल्बों में तथा उच्चताप मापने वाली तापमापी में भरने के काम आता है। 3. कृत्रिम गर्भाधान के लिए बैल के वीर्य को द्रव नाइट्रोजन में रखा जाता है।

Q33. लोहे की पाइपों को संक्षारण से बचाने के लिए उसके उपर जस्ते की परतें चढ़ाई जाती हैं। इस प्रक्रिया को कहते हैं ?
A.इलेक्ट्रोप्लेटिंग (electroplating)
B.तापानुशीतन (annealing)
C.गैल्वेनीकरण (galavanization)
D.वल्कनीकरण (Vulcanization)

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- लोहे की पाइपों को संक्षारण से बचाने के लिए उसके उपर जस्ते की परत चढ़ाई जाती है इस प्रक्रिया को गैल्वेनीकरण (galavanization) कहते हैं। विद्युत् लेपन (electroplating) :- निम्न कोटि धातु को सुरक्षित रखने या उसको आकर्षक बनाने के लिए उस पर एक उच्च कोटि की धातु की एक पतली परत चढ़ाने की क्रिया को विद्युत् लेपन कहते हैं। वल्कनीकरण (Valcanisation) :- प्राकृतिक रबर में सल्फर मिश्रित करने की प्रक्रिया वाल्कनीकरण कहलाती है।


Q34. पशुओं की हड्डीयों तथा दांतों में मुख्य रासायनिक पदार्थ है ?
A.सोडियम क्लोराइड
B.शर्करा
C.कैल्सियम फास्फेट
D.कैल्सियम सल्फेट

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- पशुओं की हड्डियों तथा दाँतो में मुख्य रासायनिक पदार्थ कैल्सियम फास्फेट होता है।

Q35. रासायनिक रूप में शुष्क हिम (Dry Ice) है।
A.आसुत जल से बना हुआ हिम
B.ठोस कार्बन डाईऑकसाइड
C.ठोस सल्फर डाईऑकसाइड
D.उपशुन्य तापमान पर रखा हिम

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- रासायनिक रूप में शुष्क हिम (dry ice) ठोस कार्बन डाईऑकसाइड को कहा जाता है। शुष्क बर्फ का प्रयोग रेफ्रीजरेशन में किया जाता है।

Q36. सामान्य वायु के नमूने में उपस्थित नहीं होने वाली गैस है -
A.निआन
B.क्लोरीन
C.कार्बन डाईऑकसाइड
D.हीलियम

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- सामान्य वायु के नमूने में क्लोरीन गैस उपस्थित नहीं होता है।

Q37. उत्प्रेरक वह पदार्थ है जो -
A.रासायनिक अभिक्रियाओं को रोक देता है
B.रासायनिक अभिक्रिया को प्रारम्भ करने में सहायता करता है
C.रासायनिक अभिक्रियाओं की चाल (speed) को बदलता है 
D.रासायनिक अभिक्रियाओं की चाल को घटाता है 

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- उत्प्रेरक (Catalyst) वह पदार्थ है जो रासायनिक अभिक्रियाओं की चाल (Speed) को बदलता है।

Q38. कार्बन की न्यूनतम मात्रा होती है -
A.इस्पात में
B.कच्चा (pig) लोहे में
C.पिटवां (wrought) लोहे में
D.ढलवां (cast) लोहे में

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- कार्बन की न्यूनतम मात्रा पिटवां (Wrought) लोहे में होता है। इसमें कार्बन 0.12 से 0.25% होता है। इस्पात (steel) लोहा और कार्बन का एक मिश्रधातु (Alloy) है इसमें कार्बन की मात्रा 0.25 से 1.5% होता है। ढलवा लोहा (Cast Iron) में कार्बन की मात्रा 2.5% होता है। इसी कारण यह कठोर एवं भंगुर होता है।

Q39. कोयले की खानों में कार्बनिक तत्व के सड़ने से बनने वाली मार्श गैस -
A.कार्बन डाईऑकसाइड है
B.मिथेन है 
C.एथेन है
D.कार्बन मोनोऑकसाइड है

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- कोयले की खानों में कार्बनिक तत्व से सड़ने से बनने वाली मार्श गैस मिथेन है। इसका रासायनिक सूत्र CH4 होता है |

Q40. बैट्रियों में इस्तेमाल होने वाला अम्ल है -
A.एसिटिक अम्ल
B.हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
C.सल्फ्यूरिक अम्ल
D.नाईद्रिक अम्ल

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- बैट्रियों में इस्तेमाल होने वाला अम्ल सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) है। एसीटिक अम्ल (Acetic acid) सिरका (Vinegar) में पाया जाता है।

Q41. सिरका की प्रकृति अम्लीय है क्यूंकि इसमें होता है -
A.सिट्रिक अम्ल
B.सल्फ्यूरिक अम्ल
C.हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
D.एसिटिक अम्ल

[Show Answer]
Answer - D { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- सिरका की प्रकृति अम्लीय है क्योंकि इसमें एसिटिक अम्ल होता है।

Q42. निम्बू तथा संतरे में पाया जाने वाला अम्ल है ?
A.एसिटिक अम्ल
B.हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
C.सिट्रिक अम्ल
D.ओग्जेलिक अम्ल

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- निम्बू तथा संतरे में साइट्रिक अम्ल पाया जाता है।

Q43. जल आपूर्ति के लिए जल का शोधन (Purification) किस प्रक्रिया से होता है ?
A.क्लोरीनीकरण
B.आसवन
C.फिल्टरन
D.निस्तारण

[Show Answer]
Answer - A { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- जल आपूर्ति के जल का शोधन (Purification) क्लोरीनिकरण प्रक्रिया से होता है।

Q44. शर्करा के किण्वन के दौरान बनने वाला मुख्य यौगिक है -
A.मेथिल एल्कोहल
B.एथिल एल्कोहल
C.एसीटिक अम्ल
D.एथिलीन

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- शर्करा के किण्वन के पश्चात एथिल (ईथाइल) एल्कोहल बनता है। 👉 Fermantation (किण्वन) वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें कोई कार्बनिक जटिल पदार्थ एंजाइम द्वारा सरल पदार्थ में परिवर्तित होता है किण्वन कहलाता है। { C12H22O11 (Yeast/Invertase)→ C6H12O6 + C6H12O6 + C6H12O6 } { C6H12O6 (Yeast/Zymaze) → 2C2H5OH + 2CO2 Ethyle Alcohal }

Q45. नाइट्रोजन यौगिकीकरण (flixation) का अर्थ है -
A.नाइट्रोजन का द्रवीकरण (liquefication)
B.वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का जरुरी यौगिकों में परिवर्तन
C.नाईट्रोजन का एमिनों में परिवर्तन
D.वायुमंडल की नाइट्रोजन का पिंडन (solidification)

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- नाइट्रोजन यौगिकीकरण (Fixation) के अंतर्गत बायुमण्डलीय नाइट्रोजन का जरूरी यौगिकों में परिवर्तन।

Q46. काष्ठ कोयला बनाने के लिए लकड़ी ______ जलाते हैं।
A.वायु की उपस्थिति में
B.शुद्ध ऑक्सीजन की उपस्थिति में
C.वायु की अनुपस्थिति में
D.नाइट्रोजन और अक्रिय गैसों की उपस्थिति में

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- काष्ठ कोयला बनाने के लिए लकड़ी को वायु की अनुपस्थिति में जलाते हैं।

Q47. जंतु चारकोल प्राप्त होता है -
A.हड्डियो के भंजक  आसवन में
B.वायु के सम्पर्क में जन्तुओं की हड्डियों के जलने से
C.जन्तुओं के मॉस के जलने से
D.वायु की अनुपस्थिति में जन्तुओं की हड्डियों के जलने से

[Show Answer]
Answer - D { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- जंतु चारकोल वायु की अनुपस्थिति में जन्तुओं की हडडियो के जलाने से प्राप्त होता है।

Q48. प्राकृतिक रबर को अधिक मजबूत तथा प्रत्यस्थ (elastic) बनाने के लिए उसमे मिलाया जाता है -
A.सल्फ्यूरिक अम्ल
B.स्पंज
C.सल्फर
D.क्लोरीन

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- सल्फर मिलाने से प्राकृतिक रबर अधिक मजबूत तथा प्रत्यास्थ (elastic) होता है।

Q49. फोटोग्राफी प्लेटों को काले कागजों से ढक कर रखा जाता है , क्यूंकि -
A.कागज के सेल्युलोज एसिटेट को ताजा रखना आवश्यक है।
B.सूर्य की किरने काले कागजों द्वारा आसानी से अवशोषित को जाती है तथा फिल्म डेवेलप में सहायक होती है
C.प्लेट पर लगा सिलवर (रजत) ब्रोमाईड प्रकाश के प्रति अति सवेंदनशील है , काला कागज उसे प्रकाश के सम्पर्क में नहीं आने देता।
D.सिल्वर ब्रोमाईड धात्विक चांदी में बदलना आवश्यक है।

[Show Answer]
Answer - C { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- प्लेट पर लगा सिल्वर (रजत ) ब्रोमाईड (AgBr) प्रकाश के प्रति अति संवेदनशील है काला कागज उसे प्रकाश के सम्पर्क में नहीं आने देता है।


Q50. क्लोरीकरण -
A.क्लोराइड को क्लोरीन में बदलने की प्रक्रिया है।
B.अशुद्ध जल में थोडा - सा क्लोरीन डालना है
C.क्लोरीन बनाने की एक रसायनिक अभिक्रिया है
D.लवण का बनना है जिनमे क्लोरीन होती है।

[Show Answer]
Answer - B { Google पर "Study Helpers" सर्च करे }
Explaination :- अशुद्ध जल में थोड़ा- सा क्लोरीन डालना क्लोरीकरण कहलाता है।

Post a Comment

0 Comments