1. द्रव्यमान-ऊर्जा सम्बन्ध किसका निष्कर्ष है?
Ans. सापेक्षता का सामान्य सिद्धान्त
2. पिक्नोमीटर नामक उपकरण का प्रयोग किसे मापने के लिए किया जाता है ?
Ans. घनत्व
3. तेल की बूँद पानी पर फैल जाती है क्योंकि ?
Ans. तेल का पृष्ठ तनाव पानी से बहुत कम होता है
4. गुरुत्वाकर्षण नियम की परिभाषा किसने की थी ?
Ans. न्यूटन
5. यदि किसी स्थान के तापमान में सहसा वृद्धि हो तो आपेक्षिक आर्द्रता -
Ans. घटती है
6. हाइड्रोजन का गुब्बारा ऊपर की ओर मंडराता है क्योंकि -
Ans. गुब्बारे का वजन उसके द्वारा विस्थापित वायु के वजन से कम होता है
7. न्यूटन का पहला गति-नियम संकल्पना देता है ?
Ans. जड़त्व की
8. कक्षा में अन्तरिक्ष-यान में भारहीनता की अनुभूति का कारण है ?
Ans. कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है।
9. स्थिर गति से जा रही खुली कार में बैठा एक बालक गेंद को हवा में सीधा ऊपर फेंकता है, गेंद गिरती है ?
Ans. उसके पीछे
10. किसी व्यक्ति को मुक्त रूप से घूर्णन कर रहे घूर्णी मंच पर अपनी (कोणीय) चाल कम करने के लिए क्या करना चाहिए?
Ans. अपने हाथ बाहर की ओर फैला दे
11. सभी मूल बलों में सबसे दुर्बल है ?
Ans. गुरुत्वीय बल
12. पानी से निकालने पर शेविंग ब्रुश के बाल आपस में चिपक जाते हैं, इसका कारण है ?
Ans. पृष्ठ तनाव
13. ज्यादा उँचाई पर साँस लेने में कठिनाई क्यों होती है?
Ans. वायु के कम दबाव के कारण
14. भिन्न-भिन्न द्रव्यमान के दो पत्थरों को एक भवन के शिखर से एक साथ गिराया गया -
Ans. दोनों पत्थर ज़मीन पर एक साथ पहुँचते हैं।
15. जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चाँद पर ले जाया जाए, तो -
Ans. भार बदल जाता है, परन्तु द्रव्यमान उतना ही रहता है
16. जब एक कार की गति दोगुनी कर दी जाती है तब उसको उतनी ही दूरी में रोकने के लिए ब्रेक बल (Braking force) कितना होगा ?
Ans. चौगुना
17. यदि एक केशिका के व्यास को दुगुना किया जाए, तो उसके भीतर के पानी का उठाव होगा ?
Ans. आधा
18. जब एक धातु की अँगूठी या छल्ले को गर्म किया जाता है तब उसके छिद्र का क्या होता है?
Ans. वह फैलता है
19. पानी की सतह पर हल्के रखी गई एक लोहे की सूई उस पर क्यों तैरती रहती है ?
Ans. उसके पृष्ठीय-तनाव के कारण
20. कोई भी नाव डूब जाएगी, यदि वह पानी हटाती है अपने -
Ans. भार के बराबर
21. रॉकेट को अन्तरिक्ष में छोड़ने के लिए कितने न्यूतम पलायन वेग की आवश्यकता होती है ?
Ans. 11 किमी/से.
22. सीसे के एक टुकड़े सहित बर्फ का एक ब्लॉक (खंड) पानी में तैरता है । यदि बर्फ पिघलती है तो पानी का स्तर -
Ans. उतना ही रहता है
23. पानी के किसी द्रव्यमान को 0° से. से 10° से. तक गरम करने से उसके आयतन में -
Ans. घटने के बाद वृद्धि होने लगेगी
24. गियर ह्वील बनाने के लिए सामान्यत: प्रयोग में लाया जाने वाला प्लास्टिक का पदार्थ है ?
Ans. नाइलॉन
25. ऑटोमोबाइलों (मोटर कारों) में हाइड्रोलिक ब्रेकों के कार्यकरण पर निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त/नियम लागू होता है ?
Ans. पास्कल नियम
26. जब बर्फ के दो घनों (क्यूब)को एक दूसरे के ऊपर दबाया जाता है, तो उनके मिलकर एक हो जाने का कारण क्या है?
Ans. सहसंयोजक आकर्षण
27. बॉल को लपकते (कैच करते) समय, एक क्रिकेट खिलाड़ी निम्नलिखित में से किसको कम करने के लिए अपना हाथ नीचे कर लेता है ?
Ans. आवेग
28. जब बस सहसा मुड़ती है तब बस में खड़ा यात्री बाहर की ओर गिरता है , इसका कारण है ?
Ans. गति का जड़त्व
29. दाब बढ़ाने से बर्फ का गलनांक -
Ans. घटता है
30. लैम्प की बत्ती में तेल ऊपर चढ़ता है क्योंकि-
Ans. केशिकीय क्रिया परिघटना के कारण
31. परमाणु के न्यूक्लियस में पाए जाने वाले मूल कण हैं ?
Ans. प्रोटॉन, न्यूट्रॉन
32. कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 है, परमाणु भार 12 है। कार्बन के नाभिक में कितने प्रोटॉन होते हैं?
Ans. 6
33. किसी परमाणु में परिक्रमण कर रहे किसी इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा -
Ans. कभी धनात्मक नहीं हो सकती
34. चालन बैंड इलेक्ट्रॉनों की गतिशीलता छिद्रों से अधिक होती है क्योंकि -
Ans. उनकी टक्कर कम बार होती है
35. किसी परमाणु का रासायनिक व्यवहार निर्भर करता है उसके -
Ans. न्यूक्लियस के गिर्द घूम रहे इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर
36. किसी तत्व के समस्थानिकों के बीच अंतर किनकी भिन्न (अलग) संख्या की उपस्थिति के कारण होता है?
Ans. न्यूटॉन
37. आण्विक कक्षा का अभिन्यास किससे नियंत्रित होता है?
Ans. चुम्बकीय क्वांटम संख्या
38. किसी तत्व के रासायनिक गुण निम्नलिखित में से कौन तय करता है ?
Ans. इलेक्ट्रॉनों की संख्या
39. पदार्थ का ‘परमाणु सिद्धांत’ किसने प्रतिपादित किया था?
Ans. डाल्टन
40. परमाणु संरचना का मॉडल किसने विकसित किया ?
Ans. बोहर और रदरफोर्ड
41. किन कणों में कणीय-तरंग की द्विप्रकृति पाई जाती है?
Ans. इलेक्ट्रॉन
42. जब किसी तत्व के परमाणु की एक से ज्यादा द्रव्यमान संख्या होती है तो उसे क्या कहते हैं?
Ans. आयसोटोप
43. किसी गैस का आण्विक द्रव्यमान _ होता है।
Ans. उसके वाष्पदाब से दोगुना
44. जे.जे. थामसन द्वारा प्रस्तावित मॉडल ऑफ एक्शन को आमतौर पर ...... मॉडल कहा जाता है ?
Ans. पल्म और पुडिंग
45. किसी परमाणु के उच्चतम ऊर्जा स्तर में स्थित इलेक्ट्रॉनों को __ कहा जाता है ?
Ans. संयोजकता इलेक्ट्रॉन्स
46. पानी की बूँदों का तैलीय पृष्ठ पर न चिपकने का कारण है?
Ans. पृष्ठ तनाव
47. किसी मनुष्य के लिए नदी के जल की अपेक्षा समुद्र के जल में तैरना अधिक सरल क्यों होता है ?
Ans. समुद्र जल का घनत्व नदी के जल के घनत्व से अधिक होता है
48. स्वचालित वाहनों के रेडियेटर में प्रतिहिम के रूप में किस पदार्थ का प्रयोग किया जाता है?
Ans. मेथिल ऐल्कोहल और H2O
49. एक बाँध की दीवार सबसे ऊपरी भाग की अपेक्षा सबसे निचले भाग पर अधिक मोटी बनाई जाती है क्योंकि दीवार पर पानी द्वारा डाला गया दाब -
Ans. दीवार की गहराई के साथ बढ़ता है
50. जब कोई दौड़ती हुई कार अचानक रूक जाती है, तो यात्री आगे की ओर क्यों झुक जाते हैं?
Ans. गति का जड़त्व
51. सापेक्ष गुरुत्व किसका अनुपात है?
Ans. पदार्थ का घनत्व और जल का घनत्व
52. एक दाबमापी को एक बेलजार में रखा गया है। उस बेलजार से वायु को धीरे-धीरे निकालने पर क्या होता?
Ans. पारे का स्तर बढ़ने लगता है
53. जब किसी पाषाण खंड को पानी में डुबोया जाता है तो वह समान ____ में पानी को विस्थापित कर देता है?
Ans. द्रव्यमान
54. विलोडन द्वारा हिलाया गया द्रव किसके कारण स्थिर हो जाता है?
Ans. श्यानता
55. ग्रह गति का केपलर नियम बताता है कि कालावधि का वर्ग _ के बराबर है।
Ans. अर्ध दीर्घ अक्ष के घन
56. पदार्थ की तरंगें किस प्रकार की होती हैं?
Ans. दी ब्रॉगली तरंगें
57. किसी पिंड का वजन किसके केन्द्र से प्रतिक्रिया करता है?
Ans. गुरुत्वाकर्षण
58. वृत्ताकार पथ के चारों ओर पिंड की गति किसका उदाहरण है?
Ans. समान वेग, परिवर्ती त्वरण
59. बादल किस कारण वायुमंडल में तैरते हैं?
Ans. निम्न घनत्व
60. एक वास्तविक गैस किसमें एक आदर्श गैस के रूप में क्रिया कर सकती है?
Ans. निम्न दाब और उच्च ताप
61. गैस भरे गुब्बारे का नाखून की तुलना में सूई से फटना आसान क्यों होता है ?
Ans. सूई गुब्बारे पर नाखून की तुलना में अधिक दाब डालती है।
62. आर्द्र वायु में ध्वनि का वेग शुष्क वायु की तुलना में अधिक होता है क्योंकि आर्द्र वायु में -
Ans. शुष्क वायु की तुलना में घनत्व कम होता है।
63. जब हम पंखे के नजदीक बैठते हैं, तो ठंडक महसूस क्यों करते हैं?
Ans. हवा हमारे शरीर के पसीने को वाष्पित कर देती है।
64. किस स्थान पर गुरुत्वाकर्षण बल सबसे अधिक है?
Ans. ध्रुव रेखा पर
65. स्वतंत्र रूप से लटके हुये लकड़ी के एक ढांचे में कील ठोकना कठिन होता है। कौन सा नियम इस कथन का समर्थन करता है?
Ans. न्यूटन का तीसरा नियम
66. साबुन का बुलबुला ........ के कारण गोलाकार प्राप्त कर लेता है।
Ans. पृष्ठ तनाव
67. गति के दूसरे नियम के अनुसार, किसी दिए हुए बल के लिए त्वरण वस्तु के .......... के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
Ans. द्रव्यमान
68. यदि एक पिंड का संवेग दोगुना कर दिया जाए तो गतिज ऊर्जा ........ हो जाती है।
Ans. चार गुनी
69. किलोवाट घंटा (kWh)निम्नलिखित में से किसका मात्रक है?
Ans. ऊर्जा
70. किसी प्रोटॉन का निम्नलिखित में से कौन सा गुण किसी चुंबकीय क्षेत्र में मुक्त गति करते समय परिवर्तित नहीं होता?
Ans. गति
71. शोर को किस इकाई में मापा जाता है?
Ans. डेसिबल
72. किसी गैस को द्रव में बदलने के लिए सबसे सरल विधि कौन-सी स्थिति में होती है ?
Ans. कम तापमान और उच्च दाब
73. पानी के किसी द्रव्यमान को 0° से. से 10° सेतक गरम करने से उसके आयतन में -
Ans. घटने के बाद वृद्धि होने लगेगी
74. वह तापमान जिसका पाठ्यांक फॉरेनहाइट और सेल्सियस दोनों पैमाने पर बराबर होता है -
Ans. –40°
75. ध्वनि का तारत्व किस पर निर्भर है?
Ans. आवृत्ति
76. तप्त जल के थैलों में जल का प्रयोग किया जाता है क्योंकि -
Ans. इसकी विशिष्ट ऊष्मा अधिक है
77. प्रेशर कुकर में चावल जल्दी पकता है क्योंकि-
Ans. उच्च दाब जल के क्वथनांक को बढ़ा देता है
78. शरीर की कैलोरी आवश्यकता गर्मी की अपेक्षा सर्दियों में बढ़ जाती है क्योंकि अधिक कैलोरी आवश्यक है -
Ans. शरीर का ताप बनाए रखने के लिए
79. पहाड़ की चोटियों पर आलुओं को पकाने में अधिक समय लगता है क्योंकि -
Ans. वायुमंडलीय दाब कम होता है
80. थर्मामीटरों में आम तौर पर पारद का प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसमें -
Ans. उच्च चालकता होती है।
81. एक दाबमापी को एक बेलजार में रखा गया है। उस बेलजार से वायु को धीरे-धीरे निकालने पर क्या होता?
Ans. पारे का स्तर बढ़ने लगता है
82. कोई पिंड वायुयान से गिराया जाता है तब इसकी ........ बढ़ जाती है।
Ans. गतिज ऊर्जा
83. किसी पिंड की उस गति को क्या कहते हैं जिसकी कुछ समय के अंतराल के बाद पुनरावृत्ति होती रहती है?
Ans. आवधिक गति
84. जल कैलोरीमितिक पदार्थ के रूप में उपयुक्त क्यों नहीं है ?
Ans. इसमें उच्च विशिष्ट ऊष्मा होती है।
85. खाना पकाने के बर्तनों के नीेचे का बाहरी हिस्सा काला क्यों छोड़ा जाता है?
Ans. काली सतह ऊष्मा की अच्छी अवशोषक होती है।
86. गतिपालक चक्र भाप इंजन का महत्वपूर्ण हिस्सा क्यों होता है?
Ans. गति को समान रखने में इंजन की सहायता करता है।
87. ताजे पानी का हिमांक बिन्दु क्या है?
Ans. 0°C
88. निम्नलिखित में से किस युक्ति (साधन) को विकिरण ऊष्मा का पता लगाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है ?
Ans. ताप-वैद्युत पुंज
89. ध्वनि की उच्चता किस पर निर्भर करती है ?
Ans. आयाम
90. एक पूर्ण दोलन के दौरान एक सरल लोलक के सूत्र द्वारा किया गया कार्य इसके तुल्य है -
Ans. शून्य
91. एक आदर्श गैस के अणुओं में औसत गतिक ऊर्जा किसके अनुपात में होती है?
Ans. गैस के निरपेक्ष तापमान के समानुपाती होती है।
92. साइकिल का टायर अचानक फट जाता है। यह क्या दर्शाता है?
Ans. रुद्धोष्म प्रक्रिया
93. बरनौली का सिद्धांत निम्नलिखित में से किसके सरंक्षण का प्रकथन है?
Ans. ऊर्जा
94. सुपर कूलिंग का अभिप्राय तरल के किस बिंदु पर शीतलता से है ?
Ans. हिमांक से नीचे
95. अतिचालकता का पहला सिद्धांत निम्न में से कौन सा था ?
Ans. लन्दन सिद्धांत
96. ऊर्जा सूर्य से पृथ्वी की ओर किस प्रकार यात्रा करती है?
Ans. विकिरण
97. 0°K किसके बराबर है ?
Ans. -273°C
98. निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया में अणुओं की वास्तविक गति के माध्यम से उच्च तापमान से निम्नतर तापमान को ऊष्मा का संचरण होता है?
Ans. संवहन
99. यदि एक तरल पदार्थ का तापमान 32°F है तो सेलसियस में उसका तापमान कितना है?
Ans. 0°C
100. एक तोप फाइरिंग के बाद पीछे क्यों हटती है?
Ans. न्यूटन का गति का तीसरा नियम
101. गर्म लोहे के धातु कर्म में धीमे एवं सम शीतन को क्या कहते हैं?
Ans. तापनुशीतन
102. एक पतीले में पानी के स्तर में क्या परिवर्तन आएगा जब उसमें तैरता हुआ बर्फ का टुकड़ा पिघल जायेगा?
Ans. समान रहेगा
103. ऊष्मागतिकी का प्रथम सिद्धांत निम्नलिखित में से किस के संरक्षण से संबंधित है ?
Ans. ऊर्जा
104. ऊष्मा के प्रवाह की दिशा ....... पर निर्भर होती है।
Ans. तापमान
105. प्रतिध्वनि सुनने के लिए न्यूनतम दूरी (मीटर में) कितनी होनी चाहिए?
Ans. 17
106. शुद्ध जल किस तापमान (फारेनहाइट में) पर जम जाता है?
Ans. 32° F
107. एक ऊष्माशोषी प्रतिक्रिया क्या होती है?
Ans. प्रतिक्रिया जिसमें ऊष्मा अवशोषित होती है।
108. ठोस में किस प्रकार का तरंग संचरण करता है?
Ans. अनुप्रस्थ गौण तरंगे (एस-तरंगे)
109. एक घड़ी की कमानी में__ ऊर्जा होती है।
Ans. स्थितिज
110. दो निकायों के मध्य ऊष्मा के प्रवाह की दिशा निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?
Ans. उनके ताप पर
111. जब एक गेंद को ऊपर की ओर फेंका जाता है तब किस स्थान पर उसकी स्थितिज ऊर्जा अधिकतम होती है?
Ans. सबसे ऊँचे स्थान पर
112. तापमान का वह पाठ्यांक क्या है जहाँ फॉरेनहाइट तथा सेल्सियस दोनों पैमाने समान होते हैं?
Ans. -40°
113. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए मूल ध्वनि तथा परावर्तित ध्वनि के मध्य समय का अंतराल कम से कम _ अवश्य होना चाहिए।
Ans. 0.1 सेकण्ड
114. वातावरण के भीतर क्षैतिज ऊष्मा अंतरण को क्या कहते हैं?
Ans. संवहन
115. जब जल जम जाता है तो उसका घनत्व __।
Ans. घटता है
116. एक वास्तविक गैस किस परिस्थिति में एक आदर्श गैस के रूप में क्रिया कर सकती है?
Ans. निम्नदाब तथा उच्चताप
117. ‘प्रिज्म’ में प्रकाश के विभिन्न रंगों का विभाजन .........होता है ।
Ans. प्रकाश का परिक्षेपण
118. निर्वात में ऊष्मा विकिरण का वेग होता है
Ans. प्रकाश के बराबर
119. ‘कूलिज-नलिका’ (ट्यूब) का प्रयोग क्या उत्पन्न करने के लिए किया जाता है?
Ans. एक्स किरणें
120. भिन्न-भिन्न तारों के भिन्न-भिन्न रंग निम्नलिखित में से किसकी विविधता के कारण होते हैं ?
Ans. तापमान
0 Comments