कालीबंगा सभ्यता GK - Study Helpers

कालीबंगा सभ्यता

कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले का एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं। कालीबंगा एक छोटा नगर था। यह स्थान प्राचीन काल की नदी सरस्वती (जो कालांतर में सूख कर लुप्त हो गई थी) के तट पर स्थित था। यह नदी अब घग्घर नदी के रूप में है। सतलज उत्तरी राजस्थान में समाहित होती थी।




1. कालीबंगा स्थित है - जिला हनुमानगढ़

2. नदी - सरस्वती(वर्तमान की घग्घर)

3. कालीबंगा सभ्यता का समय - 3000 ई.पू - 1750 ई.पू तक

4. कालीबंगा सभ्यता का काल - कास्य युगीन काल

5. कालीबंगा सभ्यता की खोज किसने की थी - 1952 अमलानन्द घोस

6. उत्खनन कर्ता - (1961-69) बी. बी. लाल, वी. के. थापर
7. बी. बी. लाल - बृजबासी लाल
8. बी. के. थापर - बालकृष्ण थापर

9. कालीबंगा सभ्यता का शाब्दीक अर्थ - काली चुडि़यां

कालीबंगा सभ्यता का इतिहास

कालीबंगा सिंधु भाषा का शब्द है जो काली+बंगा (काले रंग की चूड़ियां) से बना है। काली का अर्थ काले रंग से तथा बंगा का अर्थ चूड़ीयों से है।


कालीबंगा सभ्यता की विशेषताएं

कालीबंगा में उत्खन्न से प्राप्त अवशेषों में ताँबे (धातु) से निर्मित औज़ार, हथियार व मूर्तियाँ मिली हैं, जो यह प्रकट करती है कि मानव प्रस्तर युग से ताम्रयुग में प्रवेश कर चुका था। इसमें मिली तांबे की काली चूड़ियों की वजह से ही इसे कालीबंगा कहा गया। ध्यातव्य है कि पंजाबी में 'वंगा' का अर्थ चूडी होता है, इसलिए काली वंगा अर्थात काली चूडियाँ।
मोहन-जोदड़ो व हड़प्पा के बाद हड़प्पा संस्कृति का कालीबंगा तीसरा बड़ा नगर सिद्ध हुआ है। जिसके एक टीले के उत्खनन द्वारा निम्नांकित अवशेष स्रोत के रूप में मिले हैं जिनकी विशेषताएँ भारतीय सभ्यता के विकास में उनका योगदान स्पष्ट करती हैं -

1. दोहरे जुते हुऐ खेत के साक्ष्य
2. यह नगर दो भागों में विभाजित है और दोनों भाग सुरक्षा दिवार(परकोटा) से घिरे हुए हैं।
​3. अलंकृत ईटों, अलंकृत फर्श के साक्ष्य प्राप्त हुए है।
4. लकड़ी से बनी नाली के साक्ष्य प्राप्त हुए है।
5. यहां से ईटों से निर्मित चबुतरे पर सात अग्नि कुण्ड प्राप्त हुए है जिसमें राख एवम् पशुओं की हड्डियां प्राप्त हुई है। यहां से ऊंट की हड्डियां प्राप्त हुई है, ऊंट इनका पालतु पशु है।
6. यहां से सुती वस्त्र में लिपटा हुआ ‘उस्तरा‘ प्राप्त हुआ है।
7. यहां से कपास की खेती के साक्ष्य प्राप्त हुए है।
8. जले हुए चावल के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
9. युगल समाधी के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
10. यहां से मिट्टी से निर्मिट स्केल(फुटा) प्राप्त हुआ है।
11. यहां से शल्य चिकित्सा के साक्ष्य प्राप्त हुआ है। एक बच्चे का कंकाल मिला है।

Post a Comment

0 Comments