आहड़ सभ्यता
आहड़ संस्कृति एक ताम्र पुरातात्विक संस्कृति है जो दक्षिणपूर्व राजस्थान में आहाड़ नदी के तट पर ईसापूर्व 3000 से ईसा पूर्व 1500 तक फली-फूली। यह सिंधु घाटी सभ्यता के समीपवर्ती और समकालीन है। इसे बनास संस्कृति भी कहते हैं।
आहड़, उदयपुर नगर/ मेवाड़ क्षेत्र के पूर्व में बहने वाली आयड़/बेड़च नदी के तट पर स्थित है। आहड़ को प्राचीनकाल में ताम्रवती के नाम से जाना जाता था।
1. आहड़ सभ्यता कौन से जिले में स्थित है? - उदयपुर
2. नदी - आयड़(बेड़च नदी के तट पर)
3. आहड़ सभ्यता की खोज - 1900 ईसा पुर्व से 1200 ईसा पुर्व
4. आहड़ सभ्यता कौन से युग की है? - ताम्र पाषाण काल
5. आहड़ सभ्यता के खोजकर्ता - 1953 अक्षय कीर्ति व्यास
6. उत्खनन कर्ता- 1956 आर. सी. अग्रवाल(रत्नचन्द्र अग्रवाल)
7. सबसे अधिक उत्खनन करवाया 1961 में एच. डी.(हंसमुख धीरजलाल) सांकलिया ने।
8. आहड़ का दूसरा नाम क्या है? / आहड़ का प्राचीन नाम - ताम्रवती
9. 10 या 11 शताब्दी में इसे आघाटपुर/आघाट दुर्ग कहते थे।
10. स्थानीय नाम - धुलकोर
आहड़ सभ्यता विशेषता
आहड़ संस्कृति, तकनीकी रुप से बहुत विकसित थी। खुदाई से पता चलता है कि आहड़ संस्कृति के इस दौर में खेती यहां की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हुआ करती थी। यहां तांबे के औज़ार, तरह तरह के बर्तन और सार्वजनिक भवनों के अवशेष मिले हैं जिससे लगता है कि यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध रही होगी।
खुदाई में पालतू मवेशी, धान की खेती, बहुत कम संख्या में पालतू भेड़, बकरी, बैल, सूअर और कुत्तों की अस्थियां भी मिली थी। इसके अलावा जंगली जानवरों की भी अस्थियां मिलीं जिनका शिकार किया गया होगा। सपाट कुल्हाड़ियां, अंगूठियां, चूड़ियां, तार और ट्यूब आदि जैसी तांबे की कलाकृतियां भी मिली थीं। इसके अलावा एक गढ्डा भी मिला जिसमें तांबे की तलछट और राख थी। इससे पता चलता है कि यहां तांबे को पिघलाने का काम होता होगा। आहड़ में जो अन्य वस्तुएँ मिली हैं उनमें टेराकोटा की कलाकृतियां जैसे मनका, चूड़ियां, कान की बालियां, जानवरों की छोटी मूर्तियां, कम क़ीमती मोती के मनके जिनमें एक राजावर्त नग है, पत्थर, शंख और अस्थियों की वस्तुएं शामिल हैं।
1. भवन निर्माण में पत्थर का प्रयोग
2. उत्खनन में अनाज पिसने की चक्की मिली है।
3. कपड़ों में छपाई किये जाने वाले छापे के साक्ष्य मिले हैं।
4. छः तांबे के सिक्के मिले हैं।
5. यहां से एक भवन में छः मिट्टी के चुल्हे मिले हैं।
6. मिट्टी के बर्तन व तांबे के आभुषण मिले है।

0 Comments